Ambala में हेलमेट चेकिंग अभियान, 780 से अधिक चालान काटे गए

बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर कार्रवाई, जागरूकता पर भी दिया जोर

On

अंबाला पुलिस ने हेलमेट चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट चलाने वाले दोपहिया चालकों के 780 से अधिक चालान काटे और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Ambala पुलिस ने गुरुवार शाम विशेष ‘हेलमेट चेकिंग और जागरूकता अभियान’ चलाया, जिसके तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के 780 से अधिक चालान किए गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह अभियान दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह जांच जिला पुलिस अधीक्षक Ajit Singh Shekhawat के निर्देश पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के 47 स्थानों पर की गई।

यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं था, बल्कि लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना भी था।

जो लोग हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे थे, उन्हें पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि बिना हेलमेट चलाने वालों के 786 चालान किए गए।

अंबाला के DSP Jagbir Singh ने बताया कि यह अभियान जिले के 47 प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर एक साथ चलाया गया। इसमें सभी DSP, SHO और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, ताकि इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

SP Ajit Singh Shekhawat ने कहा,
“बिना हेलमेट दोपहिया चलाने के कारण कई लोग सिर में गंभीर चोट लगने से अपनी जान गंवा देते हैं। शरीर के अन्य हिस्सों की चोट का इलाज संभव होता है, लेकिन सिर की गंभीर चोट अक्सर जानलेवा साबित होती है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा हेलमेट पहनें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके।

इस अभियान में Bharat Vikas Parishad (महार्षि दयानंद शाखा), Sanatan Manch Seva Sabha और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग दिया।Screenshot_66

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

Tibet Museum में प्रदर्शनी “Frontier Diplomacy” शुरू, तिब्बत की कूटनीति के ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software