विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

SEMBR और NCP पॉलिटेक्निक के संयुक्त आयोजन में प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह आयोजित

On

जगाधरी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

सोसाइटी ऑफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट एंड बायो-रिसर्च ने NCP कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक, जगाधरी के सहयोग से पॉलिटेक्निक परिसर में विश्व जल दिवस मनाया।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कॉलेजों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सचिन गुप्ता के साथ संस्था के संरक्षक डॉ. के.आर. भारद्वाज, अध्यक्ष डॉ. अशोक कक्कड़, उपाध्यक्ष जे.एस. सोढ़ी, महासचिव अजय धीमान, प्रो. संजय गांधी और डॉ. अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में गगनदीप (बीए प्रथम वर्ष, गुरु नानक खालसा कॉलेज) ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर धुर्या चौहान (गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली) रहीं, जबकि तीसरा स्थान अंजली (गवर्नमेंट कॉलेज रादौर) ने हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गोविंद सिंह भाटिया, डॉ. वर्षा निगम, डॉ. सोहन लाल, डॉ. इनाम मोहम्मद और वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन रॉय को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।Screenshot_2307

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

लोकसभा में ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 पारित, सेल्फ-आइडेंटिटी प्रावधान हटाया गया

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software