लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 30 किलो पोस्त व अफीम बरामद

ट्रांसपोर्ट नगर में नाके के दौरान कार्रवाई, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

On

लुधियाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.060 ग्राम अफीम और 30 किलोग्राम पोस्त बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

लुधियाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.060 ग्राम अफीम और 30 किलोग्राम पोस्त बरामद करने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगमेल सिंह उर्फ हैप्पी (42) निवासी गांव बलारा बाना, समराला के रूप में हुई है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रूरल) Jaskiranjit Singh Teja, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोन-4 Jashandeep Singh Gill, एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए Inderjit Singh Boparai तथा इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने संबोधित किया।

डीसीपी तेजा ने बताया कि 24 फरवरी को पुलिस टीम शिव चौक के पास मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि जगमेल सिंह उर्फ हैप्पी और तिब्बा गांव, लुधियाना निवासी तरनप्रीत सिंह नशा तस्करी में लिप्त हैं। वे अन्य राज्यों से सस्ते दाम पर पोस्त और अफीम लाकर लुधियाना में ऊंचे दामों पर बेचते थे। सूचना के अनुसार जगमेल एक कैंटर में बड़ी मात्रा में अफीम और पोस्त लेकर ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीतिक स्थान पर नाका लगाया और कैंटर को रोककर चालक जगमेल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान वाहन की केबिन में छिपाकर रखी गई 5.060 ग्राम अफीम और 30 किलोग्राम पिसी हुई पोस्त बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि वाहन के मालिक तरनप्रीत सिंह और एक अन्य आरोपी हैप्पी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद और अहम खुलासे होने की संभावना है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कैंटर का मालिक तरनप्रीत है और जगमेल को तीन महीने पहले चालक के रूप में रखा गया था। तरनप्रीत, हैप्पी का चाचा बताया जा रहा है। तीनों आरोपी कैंटर के जरिए अन्य राज्यों से पोस्त और अफीम लाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।Screenshot_1525

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएँ आज से शुरू, 15 उड़नदस्ते तैनात

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software