शिफाली स्कूल में “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर विशेष कार्यक्रम

भाजपा नेताओं ने गिनाए लाभ, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया समर्थन

On

राहों रोड स्थित शिफाली स्कूल में “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने इसके लाभ गिनाए, जबकि विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पहल का समर्थन किया।

राहों रोड स्थित Shifali School में आज “वन नेशन, वन इलेक्शन” (ONOE) विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि बत्रा ने की।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान तथा युवा मोर्चा के प्रदेश समन्वयक सौरव कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” पहल के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में बताया कि पहली बार लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव वर्ष 1951-52 में एक साथ कराए गए थे। यह परंपरा 1957, 1962 और 1967 के चुनावों तक जारी रही।

हालांकि, 1968 और 1969 में कुछ राज्य विधानसभाओं के समय से पहले भंग होने के कारण यह चक्र बाधित हो गया। इसके बाद 1970 में लोकसभा भी निर्धारित समय से पहले भंग कर दी गई, जिसके चलते 1971 में पुनः आम चुनाव कराए गए। परिणामस्वरूप 1970 तक केवल पहली, दूसरी और तीसरी लोकसभाओं ने अपना पूर्ण पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया।

जिला अध्यक्ष धीमान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव देश का ध्यान विकास कार्यों से भटका देते हैं और प्रशासनिक तंत्र पर भारी दबाव डालते हैं। राष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों तक सभी को लगातार चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी चक्र देश के विकास की गति को प्रभावित करते हैं और प्रभावी शासन में बाधा डालते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार चुनाव होने से राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि प्रत्येक चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर धन जुटाना पड़ता है।Screenshot_1526

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएँ आज से शुरू, 15 उड़नदस्ते तैनात

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software