एनआईटी कुरुक्षेत्र में 53वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट ‘सिटियस 2025–26’ संपन्न

रिले, 100 मीटर फाइनल और रस्साकशी ने बढ़ाया रोमांच, अंडर-14 स्पर्धाओं ने बटोरा खास ध्यान

On

National Institute of Technology Kurukshetra में आयोजित 53वें वार्षिक एथलेटिक्स मीट ‘सिटियस 2025–26’ का रविवार शाम समापन हुआ। अंतिम दिन ट्रैक व फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रातःकालीन सत्र में बालिका वर्ग की चक्र फेंक, बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, 400 मीटर बाधा दौड़, भाला फेंक, 400 मीटर दौड़ तथा 4×100 मीटर रिले दौड़ के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर-14 वर्ग की बालक एवं बालिका दौड़ों ने विशेष आकर्षण उत्पन्न किया और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों से किया।

सायंकालीन सत्र में बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ के पश्चात 100 मीटर दौड़ (बालिका एवं बालक) के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त 4×100 मीटर अंतर-क्लब/समिति रिले (मिश्रित), 4×100 मीटर अंतर-टीम रिले (मिश्रित) तथा 4×100 मीटर अंतर-विभागीय रिले (स्टाफ/शिक्षक वर्ग) ने उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया।

रस्साकशी प्रतियोगिताएं—बालक, बालिका तथा कप्तान/शिक्षक वर्ग—ने वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बना दिया।

समापन समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित Ramesh Kumar मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि PC Tiwari विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रभारी प्रोफेसर Arun Goyal भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में रमेश कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का महत्व बताते हुए कहा कि यही गुण उन्हें खेलों में उच्च शिखर तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और नियमित परिश्रम करने की प्रेरणा दी।

 
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

चंडीगढ़ नगर निगम का 1,712 करोड़ रुपये का संभावित बजट तैयार

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software