टोरेंट पावर 6,889 करोड़ में नाभा पावर लिमिटेड का करेगी अधिग्रहण

एलएंडटी से 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता, राजपुरा स्थित 1400 मेगावाट संयंत्र सौदे में शामिल

On

Torrent Power ने Larsen & Toubro के साथ समझौता कर राजपुरा स्थित Nabha Power Limited में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 6,889 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने का करार किया है।

टोरेंट पावर लिमिटेड ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) से नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) की पूर्ण हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा 6,889 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर आधारित है और इसमें एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा धारित इक्विटी और परिवर्तनीय साधनों की पूरी खरीद शामिल है।

राजपुरा स्थित 1400 मेगावाट (700-700 मेगावाट की दो सुपरक्रिटिकल इकाइयां) का यह तापीय विद्युत संयंत्र वर्ष 2014 में चालू हुआ था और इसे पंजाब के सबसे कुशल बिजली संयंत्रों में से एक माना जाता है। जापानी तकनीक से निर्मित इस संयंत्र ने लगातार उद्योग मानकों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

पिछले वर्ष एनपीएल ने 95 प्रतिशत का अब तक का सर्वाधिक प्लांट उपलब्धता कारक (पीएएफ) हासिल किया। शोध एवं वकालत संस्था Centre for Science and Environment (सीएसई) ने भी राजपुरा स्थित इस संयंत्र को उत्सर्जन तीव्रता के आधार पर (800 मेगावाट से कम क्षमता वाले संयंत्रों में) भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला सुपरक्रिटिकल कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्र बताया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार को यह संयंत्र खरीदने का प्रस्ताव दिया था। अगस्त 2022 में कंपनी ने Punjab State Power Corporation Limited (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन को पत्र लिखकर 9,690 करोड़ रुपये में संयंत्र बेचने की पेशकश की थी। पत्र में कहा गया था कि संयंत्र की स्थापना पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, लेकिन सरकार के साथ सौदा अंतिम रूप नहीं ले सका।

पीएसपीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) पहले से हस्ताक्षरित है, इसलिए फिलहाल स्वामित्व परिवर्तन से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि भविष्य में कुछ मुद्दे सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपसी सहमति से सुलझाया जा सकेगा।

एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा कि एनपीएल का विनिवेश कंपनी की रणनीतिक नीति के अनुरूप है, जिससे मुख्य व्यवसायों को और मजबूत करने के लिए मूल्य सृजन किया जा सके।

वहीं, टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा कि यह अधिग्रहण उत्तरी भारत के उच्च विकास वाले बिजली बाजार में टोरेंट की एंट्री को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एनपीएल के जुड़ने से कंपनी के पोर्टफोलियो में उच्च गुणवत्ता वाली और मजबूत परिचालन रिकॉर्ड वाली संपत्ति शामिल होगी, जिससे राजस्व और लाभप्रदता में तत्काल वृद्धि होगी।Screenshot_1260

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

चंडीगढ़ नगर निगम का 1,712 करोड़ रुपये का संभावित बजट तैयार

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software