- Hindi News
- राज्य
- हरियाणा
- पश्चिमी कमान के सेना कमांडर ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात
पश्चिमी कमान के सेना कमांडर ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात
सीमा प्रबंधन, जियोस्ट्रेटेजी और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा
By Karan Singh
On
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात कर सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी कमान ने बुधवार को प्रो. असीम कुमार घोष से लोक भवन में मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान जियोस्ट्रेटेजी, सीमा प्रबंधन, युवाओं के सशक्तिकरण और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने 1 अप्रैल को चंडीमंदिर में पश्चिमी सेना कमांडर का पदभार संभाला था। इससे पहले वे भारतीय सेना मुख्यालय में वाइस-चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।
Edited By: Karan Singh
खबरें और भी हैं
नवीनतम
09 Apr 2026 17:04:00
हरियाणा में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में 35% की बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 15220 रुपये
हरियाणा सरकार ने मजदूरों...
