मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में 24 घंटे में सड़क को गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश

जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर

On

गुरुग्राम में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़कों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में आयोजित जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सेक्टर-10ए स्थित उमंग भारद्वाज चौक से गडोली होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक के सड़क मार्ग को 24 घंटे के भीतर पूरी तरह गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुरुग्राम जिले के समग्र विकास और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता, संवेदनशीलता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में कुल 17 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पांच शिकायतों को अगली बैठक में विस्तृत स्थिति रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी आदेश दिया कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर उन्हें एक माह के भीतर पूरी तरह मोटरेबल बनाया जाए। उन्होंने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC), नगर निगम गुरुग्राम (MCG) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) को अतिक्रमण हटाने और निर्धारित मानकों के अनुसार मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-85 स्थित कार्नेशन रेजीडेंसी में लंबे समय से लंबित सड़क अवरोध के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के बाद बिल्डर द्वारा विवादित निजी भूमि खरीदी जा चुकी है और पुराने ढांचों को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि सेक्टर-86 को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली 24 मीटर चौड़ी कनेक्टिंग सड़क दो सप्ताह के भीतर बनाई जाएगी, जिससे करीब 7,000 निवासियों और लगभग 800 स्कूली छात्रों को राहत मिलेगी।

इस निर्णय पर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।Screenshot_628

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक

नवीनतम

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक
केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पंजाब में हर साल करीब 2,700 महिलाओं की कैंसर से मौत...
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने बांटे ₹24 करोड़ के पुरस्कार
टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार को रहने की अनुमति नहीं: बीसीसीआई
भारत-पाक टी20 मैच पर सहमति से पहले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी का बयान बना विवाद का कारण
कैथल में ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को अभियान शुरू
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software