डॉ. साक्षी बिष्ट को यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी इंडिया समिट में पहला पुरस्कार

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुति के लिए मिली उपलब्धि

On

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. साक्षी बिष्ट ने यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी इंडिया समिट 2026 के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुति श्रेणी में पहला पुरस्कार हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. साक्षी बिष्ट को दिल्ली में आयोजित यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी इंडिया समिट 2026 के दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रेज़ेंटेशन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. साक्षी का यह शोध पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया था। उनके शोध कार्य को विशेषज्ञों की ज्यूरी ने सराहा और इसे सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति घोषित किया गया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने डॉ. साक्षी बिष्ट को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से संस्थान को गौरवान्वित किया है।

कुलपति डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की जिम्मेदारी केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि रोगियों के हित में गहन शोध करना और उसके निष्कर्षों को प्रकाशित करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग उससे लाभान्वित हो सकें और तेजी से स्वस्थ हो सकें।

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों से भी डॉ. साक्षी बिष्ट की उपलब्धि से प्रेरणा लेने और अनुसंधान कार्यों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।Screenshot_1062

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक

नवीनतम

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक
केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पंजाब में हर साल करीब 2,700 महिलाओं की कैंसर से मौत...
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने बांटे ₹24 करोड़ के पुरस्कार
टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार को रहने की अनुमति नहीं: बीसीसीआई
भारत-पाक टी20 मैच पर सहमति से पहले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी का बयान बना विवाद का कारण
कैथल में ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को अभियान शुरू
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software