राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने बांटे ₹24 करोड़ के पुरस्कार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा अब खेलों का पावरहाउस बन चुका है

On

38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले और प्रतिभागी 417 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में ₹24 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित की। हरियाणा ने कुल 153 पदक जीतकर खेलों में अपनी मजबूत पहचान साबित की।

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को ₹24 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित की।

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इन खेलों में हरियाणा से 689 खिलाड़ियों ने 33 विभिन्न खेलों में भाग लिया और 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य सहित कुल 153 पदक जीतकर राज्य को खेलों का पावरहाउस साबित किया।

राज्य सरकार की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹7 लाख, रजत पदक विजेताओं को ₹5 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को ₹3 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को ₹51,000 की राशि भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कप का उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा अब केवल किसानों और सैनिकों की भूमि के रूप में ही नहीं, बल्कि खेलों की धरती के रूप में भी पूरे देश में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा,
“हरियाणा न केवल खेतों में फसल उगाता है, बल्कि खेल के मैदानों में चैंपियन भी पैदा करता है।”

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से लेकर ओलंपिक तक, हरियाणा के खिलाड़ियों की मौजूदगी देशभर में महसूस की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया को भी सम्मानित किया, जिन्हें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी, ताकि हरियाणा देश और दुनिया में खेलों के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सके।Screenshot_1073

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक

नवीनतम

पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक पंजाब में हर दिन औसतन आठ महिलाओं की कैंसर से मौत, आंकड़े चिंताजनक
केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पंजाब में हर साल करीब 2,700 महिलाओं की कैंसर से मौत...
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने बांटे ₹24 करोड़ के पुरस्कार
टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार को रहने की अनुमति नहीं: बीसीसीआई
भारत-पाक टी20 मैच पर सहमति से पहले पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी का बयान बना विवाद का कारण
कैथल में ऑटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को अभियान शुरू
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software