चार श्रम संहिताओं व अन्य विधेयकों के विरोध में शहर में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

किसान व ट्रेड यूनियनों, मिड-डे मील कर्मियों और मजदूरों ने निकाला मार्च

On

विभिन्न संगठनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में किसान व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, मिड-डे मील कर्मियों और मजदूरों ने शहर में प्रदर्शन मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताओं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली संशोधन विधेयक-2025 और बीज संशोधन विधेयक के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत आज शहर में किसान संगठनों, ट्रेड यूनियनों, मिड-डे मील कर्मियों और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारी चार श्रम संहिताओं, प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली संशोधन विधेयक-2025 और बीज संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप है कि ये नीतियां और कानून मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ हैं।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मेहनतकश लोगों की आजीविका को खतरे में डाल रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मुख्य रूप से कॉरपोरेट क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जा रही हैं, जबकि किसान और मजदूर वर्ग को नुकसान हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विवादित कानूनों और नीतियों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।Screenshot_1151

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

सेक्टर-34 में 13 से 21 फरवरी तक लगेगा दिव्य कला मेला, दिव्यांग कारीगरों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

नवीनतम

सेक्टर-34 में 13 से 21 फरवरी तक लगेगा दिव्य कला मेला, दिव्यांग कारीगरों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच सेक्टर-34 में 13 से 21 फरवरी तक लगेगा दिव्य कला मेला, दिव्यांग कारीगरों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
दिव्यांगजनों की कला, कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिव्य कला मेला का आयोजन 13 से 21...
फतेहगढ़ साहिब में ‘भारत बंद’ का मिला-जुला असर, प्रदर्शन के बीच सामान्य जीवन अधिकांशतः प्रभावित नहीं
चंडीगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए फंड न मिलने पर मनीष तिवारी ने लोकसभा में जताई कड़ी नाराज़गी
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के ‘भारत बंद’ का करनाल में सीमित असर, दफ्तर और परिवहन सामान्य
रेवाड़ी में जिला बार एसोसिएशन ने किया राव नरबीर सिंह का सम्मान, आईएमटी परियोजना की घोषणा
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software