- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- मलेरकोटला को मिला पहला जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरुण गुप्ता ने संभाला पद
मलेरकोटला को मिला पहला जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अरुण गुप्ता ने संभाला पद
जिले के गठन के लगभग पांच साल बाद न्यायिक व्यवस्था को मिली मजबूती
मलेरकोटला जिला बनने के करीब पांच साल बाद उसे अपना पहला जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिला है। अरुण गुप्ता की नियुक्ति के साथ लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई।
जून 2021 में मलेरकोटला जिला बनने के लगभग पांच साल बाद इसे अपना पहला जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिल गया है। मंगलवार को अरुण गुप्ता ने इस पद का कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मावी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
अरविंद मावी ने बताया कि मलेरकोटला में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग पिछले करीब 50 वर्षों से की जा रही थी, लेकिन 2021 में जिला बनने के बाद भी यह मांग पूरी नहीं हो पाई थी।
अब अरुण गुप्ता की नियुक्ति के साथ इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है, जिससे क्षेत्र के वकीलों और वादियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

