भीषण गर्मी को लेकर सीएम योगी अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

हीटवेव के बीच अस्पतालों, बिजली और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर

On

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों, बिजली और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क और चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में हीटस्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अस्पतालों को दवाइयों, बेड और डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।


Screenshot_1429

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई सरकार की प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए

Advertisement

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software