- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- पट्टी नगर परिषद और भिखीविंड नगर पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
पट्टी नगर परिषद और भिखीविंड नगर पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
चुनाव पर्यवेक्षक विकास हीरा ने नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा, पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश
राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक विकास हीरा ने पट्टी नगर परिषद और भिखीविंड नगर पंचायत के आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य चुनाव आयोग द्वारा पट्टी नगर परिषद और भिखीविंड नगर पंचायत के आम चुनावों के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक विकास हीरा ने शनिवार को चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की।
विकास हीरा ने चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन पट्टी और भिखीविंड में चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रत्येक नामांकन पत्र की गहनता से जांच की जानी चाहिए।चुनाव पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होगी और निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा।
विकास हीरा ने कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या को उनके मोबाइल नंबर 99885-65609 या ईमेल vikas_heera@yahoo.com के माध्यम से सीधे उनके संज्ञान में लाया जा सकता है।


