- Hindi News
- राज्य
- चंडीगढ़
- शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के नि...
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश
कक्षाओं की खराब हालत पर नाराज़गी, स्कूल को मॉडल शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार सुबह मोहाली जिले के होशियारपुर स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर के कायाकल्प के लिए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गुरुवार सुबह मोहाली जिले के होशियारपुर स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं की खराब स्थिति पर नाराज़गी जताई और कहा कि चंडीगढ़ के निकट स्थित होने के बावजूद स्कूल की हालत संतोषजनक नहीं है।
शिक्षा मंत्री ने मौके से ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक से फोन पर बात कर तुरंत निरीक्षण टीम भेजने और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल को एक मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
मरम्मत, आईसीटी कक्ष और वर्दी के आधुनिकीकरण के निर्देश
बैंस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल की मरम्मत, आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) से लैस कक्षाओं के निर्माण और छात्रों की वर्दी के आधुनिकीकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से यह भी कहा कि छात्रों की कलाकृतियों को स्कूल के गलियारों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास कर सकें।
