परीक्षा पे चर्चा’ के बाद कैथल में छात्रों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

6 फरवरी को आरकेएसडी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम, तैयारियों की डीसी ने की समीक्षा

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम 6 फरवरी को आरकेएसडी कॉलेज में शिक्षा विभाग की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

कैथल की उपायुक्त अपराज़िता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छात्रों से संवाद कर उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम 6 फरवरी को आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कैथल में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। वह गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ एसपी उपासना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपायुक्त अपराज़िता ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में दिखाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बिजली निगम के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस विभाग को कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन ने दावा किया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जाएंगी, ताकि छात्रों को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण मिल सके।Screenshot_76

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित

नवीनतम

राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ही पारित कर दिया गया।...
विकास दर के अनुमान यथार्थवादी, पूंजीगत व्यय को जमीन पर उतारना सरकार की सबसे बड़ी ताकत: निर्मला सीतारमण
जालंधर में आप नेता लकी ओबरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते समय हमला
राजस्व घाटा अनुदान बंद करना हिमाचल के अधिकारों पर हमला: मुख्यमंत्री सुक्खू
माता चिंतपूर्णी धाम के विकास पर पहले चरण में खर्च होंगे ₹130 करोड़: उपमुख्यमंत्री
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software