जालंधर में आप नेता लकी ओबरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते समय हमला

बाइक सवार दो हमलावरों ने SUV में बैठते ही बरसाईं गोलियां, शहर में हाई अलर्ट

On

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लकी ओबरॉय (38) की शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। पुलिस ने पूरे शहर को सील कर जांच तेज कर दी है।

जालंधर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबरॉय की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सुबह करीब 7:30 बजे मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर हुई, जहां ओबरॉय रोज़ाना की तरह मत्था टेकने पहुंचे थे।

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने बताया कि गुरुद्वारे से बाहर निकलकर जैसे ही ओबरॉय अपनी महिंद्रा थार में बैठे, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की और दोनों ओर से वाहन को निशाना बनाया। गोलियों से ओबरॉय की SUV के शीशे टूट गए, जबकि पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावर होंडा एक्टिवा पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने पहले ओबरॉय की दिनचर्या की रेकी की थी और उन्हें उनके रोज़ाना गुरुद्वारा आने की पूरी जानकारी थी।

कमिश्नर रंधावा ने बताया, “हमें सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। शहर भर में करीब 15 नाके लगाए गए हैं और सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस राजनीतिक रंजिश, आपसी दुश्मनी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

 
 
Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित

नवीनतम

राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के बिना भाषण के सदन स्थगित
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ही पारित कर दिया गया।...
विकास दर के अनुमान यथार्थवादी, पूंजीगत व्यय को जमीन पर उतारना सरकार की सबसे बड़ी ताकत: निर्मला सीतारमण
जालंधर में आप नेता लकी ओबरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से निकलते समय हमला
राजस्व घाटा अनुदान बंद करना हिमाचल के अधिकारों पर हमला: मुख्यमंत्री सुक्खू
माता चिंतपूर्णी धाम के विकास पर पहले चरण में खर्च होंगे ₹130 करोड़: उपमुख्यमंत्री
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software