पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री

On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे आधुनिक तकनीक व प्राकृतिक खेती से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह केवल आय का स्रोत नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन और रोजगार का मजबूत आधार है।

मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, पशुपालकों से संवाद किया, विभिन्न पशु नस्लों को देखा और अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी पशुपालकों, युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के लिए एक साझा मंच साबित हुई है, जहां उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों, आधुनिक तकनीकों, पशु स्वास्थ्य शिविरों, प्रशिक्षण सत्रों और नवाचार आधारित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री ने रासायनिक खाद, कीटनाशकों और खरपतवार नाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग मिट्टी, जल, वायु और पशु जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।

सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए सैनी ने कहा कि हर गांव तक पशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, उन्नत नस्लों को बढ़ावा दिया जा रहा है और दूध संग्रहण व विपणन प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशिक्षण और ऋण सुविधाओं का विस्तार कर जोखिम कम करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने पशुओं को मुंह-खुर रोग और गलघोंटू से बचाने के लिए संयुक्त वैक्सीन की शुरुआत की है।Screenshot_1031

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू

नवीनतम

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू
पूर्व अमेरिकी राजदूत और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमृतसर के वल्लाह...
शहर में सीवर और जल निकासी समस्याओं पर सख्त हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
एमएमयू में ‘यूनिफेस्ट 2025-26’ का समापन, 27 विश्वविद्यालयों के 1300 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
ईस्टर्न बाइपास से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण न होने पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
जगाधरी में आईएमए हरियाणा का वार्षिक राज्य सम्मेलन, नई टीम ने संभाला कार्यभार
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software