यमुनानगर में एसएमई आईपीओ और एमएसएमई निर्यात पर जागरूकता सत्र आयोजित

एचसीसीआई, सिडबी और बीएसई के सहयोग से उद्यमियों को आधुनिक वित्तीय साधनों की जानकारी

On

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) यमुनानगर चैप्टर ने सिडबी और बीएसई लिमिटेड के सहयोग से एसएमई आईपीओ, एमएसएमई निर्यात और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के यमुनानगर चैप्टर ने सिडबी डीआईए और बीएसई लिमिटेड के सहयोग से “एसएमई आईपीओ, एमएसएमई निर्यात और सिडबी योजनाएं” विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

कार्यक्रम का संचालन एचसीसीआई यमुनानगर के महासचिव सुमीत गुप्ता ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमिनार के उद्देश्यों की जानकारी दी और वक्ताओं का परिचय कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एचसीसीआई यमुनानगर के अध्यक्ष राजेश सोंधी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि यमुनानगर का औद्योगिक आधार मजबूत है और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय उद्योगों को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने एमएसएमई इकाइयों से आधुनिक वित्तीय साधनों को अपनाने, निर्यात संभावनाओं को तलाशने और डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने का आह्वान किया, ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

एचसीसीआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव राज चावला ने कहा कि एचसीसीआई राज्यभर में उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र उद्यमियों को नई जानकारी, अवसर और दिशा प्रदान करते हैं, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलता है।

एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक वीपी सिंह ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। उन्होंने उद्यमियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अपने व्यवसायों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की अपील की।

सिडबी की ओर से संदीप सिंह (एजीएम, करनाल) और आलोक कुमार (एजीएम, यमुनानगर) ने संयुक्त रूप से बताया कि सिडबी छोटे और मध्यम उद्यमों को आसान और संरचित वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने बेहतर ऋण सुविधाओं के लिए उचित दस्तावेजीकरण, मजबूत व्यवसाय योजना और पारदर्शी वित्तीय रिकॉर्ड के महत्व पर जोर दिया।

बीएसई लिमिटेड के एवीपी सुमित सक्सेना ने एसएमई आईपीओ पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसे एमएसएमई के लिए पूंजी जुटाने का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने से न केवल पूंजी तक पहुंच आसान होती है, बल्कि कंपनी की विश्वसनीयता भी बढ़ती है और बाजार का विस्तार होता है।Screenshot_1036

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू

नवीनतम

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू
पूर्व अमेरिकी राजदूत और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमृतसर के वल्लाह...
शहर में सीवर और जल निकासी समस्याओं पर सख्त हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
एमएमयू में ‘यूनिफेस्ट 2025-26’ का समापन, 27 विश्वविद्यालयों के 1300 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
ईस्टर्न बाइपास से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण न होने पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
जगाधरी में आईएमए हरियाणा का वार्षिक राज्य सम्मेलन, नई टीम ने संभाला कार्यभार
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software