शहर में सीवर और जल निकासी समस्याओं पर सख्त हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

सीवर जाम, खुले मैनहोल और जलभराव को लेकर विधायक व मेयर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

On

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमानी ने नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवर जाम और खुले मैनहोल की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

शहर में लगातार बनी हुई सीवर जाम, खुले मैनहोल और खराब जल निकासी व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमानी ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न वार्डों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नगर निगम पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। पार्षदों ने बताया कि कई स्थानों पर सीवर ढक्कन टूटे हुए या गायब हैं, जिससे आम लोगों को दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा अधिकांश इलाकों में सीवर लाइनें जाम हैं और कई जगहों पर बार-बार जाम की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपर सकर और जेटिंग मशीनों का उपयोग कर सीवर जाम की समस्या को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी मैनहोल के ढक्कन गायब हैं, वहां बिना किसी देरी के नए ढक्कन लगाए जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि नगर निगम पार्षद जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और अधिकारियों को उनकी कॉल और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

विधायक अरोड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं प्रत्येक अधिकारी के काम की निगरानी करेंगे और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह बाद फिर से सीवर व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और यदि इस अवधि में सुधार नजर नहीं आया तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सीवर व्यवस्था पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

मेयर सुमन बहमानी ने कहा कि सीवर और जल निकासी की समस्याएं सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किए जा रहे कार्यों की नियमित जानकारी नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को दी जाए।Screenshot_1040

Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू

नवीनतम

वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू वल्लाह गोला-बारूद डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में कटौती की मांग, रक्षा मंत्री से मिले तरनजीत सिंह संधू
पूर्व अमेरिकी राजदूत और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमृतसर के वल्लाह...
शहर में सीवर और जल निकासी समस्याओं पर सख्त हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
एमएमयू में ‘यूनिफेस्ट 2025-26’ का समापन, 27 विश्वविद्यालयों के 1300 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
ईस्टर्न बाइपास से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण न होने पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी
जगाधरी में आईएमए हरियाणा का वार्षिक राज्य सम्मेलन, नई टीम ने संभाला कार्यभार
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software