- Hindi News
- राज्य
- पंजाब
- हरभजन सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की उठाई मांग
हरभजन सिंह ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की उठाई मांग
कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर जोर
राज्यसभा सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पंजाब में हवाई अड्डों के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने विशेष रूप से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के विस्तार की मांग की।
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पंजाब के हवाई अड्डों के विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार को अत्यंत आवश्यक बताया।
हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए सीधी उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए सीधी उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जाए।
बढ़ते यात्री दबाव का हवाला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में मौजूदा ढांचा भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं रहेगा।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों से सुसज्जित एक नए और आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण की भी मांग की, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें और यात्रा अनुभव बेहतर हो।
हरभजन सिंह ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क न केवल प्रवासी पंजाबी समुदाय के लिए लाभकारी होगा, बल्कि इससे पंजाब के पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
