वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी प्रभावित

एक-तिहाई कर्मचारियों की विदाई, इंटरनेशनल डेस्क पर सबसे ज्यादा असर

On

अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार द वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर की गई छंटनी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर भी शामिल हैं। अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाले इस अख़बार में लगभग एक-तिहाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द वॉशिंगटन पोस्ट में बुधवार को की गई व्यापक छंटनी ने मीडिया जगत को झकझोर कर रख दिया। इस कार्रवाई में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने-माने पत्रकार ईशान थरूर भी शामिल हैं।

छंटनी के साथ ही अख़बार ने अपने स्पोर्ट्स डेस्क को बंद, कई विदेशी ब्यूरो समाप्त करने और बुक्स कवरेज को भी बंद करने का फैसला लिया है, जिससे अख़बार की दशकों पुरानी परंपरा को बड़ा झटका लगा है।

ईशान थरूर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर न्यूज़रूम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अख़बार का प्रसिद्ध स्लोगन “डेमोक्रेसी डाइज इन डार्कनेस” लिखा पोस्टर दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस पोस्ट को “A bad day” कैप्शन के साथ साझा किया, जिसे उनके पिता शशि थरूर ने भी री-पोस्ट किया।

बाद में एक अन्य पोस्ट में ईशान ने छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस फैसले से बेहद आहत हैं। उन्होंने लिखा,
“आज मुझे द वॉशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, इंटरनेशनल स्टाफ के अधिकांश साथियों के साथ। मैं अपने न्यूज़रूम और खासकर उन बेहतरीन पत्रकारों के लिए टूट गया हूं, जिन्होंने वर्षों तक दुनिया भर में पोस्ट की सेवा की। पिछले करीब 12 वर्षों से वे मेरे मित्र और सहयोगी रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।”

ईशान थरूर ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य पाठकों को वैश्विक राजनीति और उसमें अमेरिका की भूमिका को बेहतर ढंग से समझाना था। उन्होंने इस कॉलम से जुड़े पांच लाख से अधिक पाठकों का आभार भी जताया।

वॉशिंगटन पोस्ट के कार्यकारी संपादक मैट मरे ने छंटनी को “दर्दनाक लेकिन जरूरी फैसला” बताते हुए कहा कि बदलती तकनीक और पाठकों की आदतों के अनुसार खुद को ढालने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे नोट में कहा, “हम हर किसी के लिए सब कुछ नहीं हो सकते।”

इस बीच, काहिरा ब्यूरो प्रमुख क्लेयर पार्कर ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें और मध्य-पूर्व डेस्क से जुड़े सभी संवाददाताओं और संपादकों को हटा दिया गया है। उन्होंने इस फैसले को “समझ से परे” बताया।

मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि वॉशिंगटन पोस्ट में हुई यह छंटनी अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता और स्वतंत्र रिपोर्टिंग के लिए गंभीर संकेत है और इससे वैश्विक मीडिया परिदृश्य में दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं।Screenshot_938

Edited By: Atul Sharma

खबरें और भी हैं

गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की जमीन की कथित अवैध बिक्री, एसजीपीसी ने मैनेजर को किया निलंबित

नवीनतम

गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की जमीन की कथित अवैध बिक्री, एसजीपीसी ने मैनेजर को किया निलंबित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की जमीन की कथित अवैध बिक्री, एसजीपीसी ने मैनेजर को किया निलंबित
एसएएस नगर (मोहाली) स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब पातशाही सातवीं की बेशकीमती जमीन की कथित अवैध बिक्री के मामले में...
सेहत योजना के लिए स्कूलों से कंप्यूटर हटाने पर विवाद, पटियाला में शिक्षकों में नाराजगी
संसद परिसर में कांग्रेस-बीजेपी टकराव, राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू आमने-सामने
मंडी गोबिंदगढ़ में अकाली नेताओं की आम आदमी पार्टी में एंट्री
पंजाब में सहकारिता को नई दिशा देने की मांग, सतनाम सिंह संधू ने रखी त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय केंद्र की मांग
Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software