कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी, ब्रोशर जारी

‘कम्प्यूटेशनल और एप्लाइड साइंसेज’ पर 29-30 अप्रैल को होगा आयोजन

On

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 29-30 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें वैज्ञानिक शोध, नवाचार और वैश्विक स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान पर जोर दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोम नाथ सचदेवा ने गुरुवार को “कम्प्यूटेशनल और एप्लाइड साइंसेज में उन्नति” विषय पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का ब्रोशर जारी किया। यह सम्मेलन 29 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि कम्प्यूटेशनल और एप्लाइड साइंसेज का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि ये विज्ञान और समाज के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोध, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं, जहां दुनिया भर के विद्वान अपने विचार साझा करते हैं और नवीनतम शोध प्रस्तुत करते हैं।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वीरेंद्र पाल ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की प्रिंसिपल रीता और गणित विभाग की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने वैज्ञानिक प्रगति में अंतर्विषयक शोध के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन सहयोग के नए अवसर प्रदान करते हैं और ज्ञान के नए आयामों को तलाशने में मदद करते हैं।

यह सम्मेलन शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां वे नवीनतम वैज्ञानिक विकास और विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

 
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

एलपीजी संकट पर हुड्डा का हमला, लंबी कतारों और सप्लाई बाधित होने का आरोप

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software