गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी पर बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 1500 गज जमीन को कब्जे से कराया मुक्त

On

गुरुग्राम में पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर करीब 50 करोड़ की जमीन को मुक्त कराया।

गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 1500 गज क्षेत्र में फैली जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कौशल चौधरी के खिलाफ 37 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गहन जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला कि उसने नाहरपुर रूपा गांव में अवैध निर्माण कर रखा था, जिसे अवैध घोषित किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “गैंगस्टरों और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे उन्हें स्पष्ट संदेश जाएगा कि अवैध निर्माण और काले धन को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 
 
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट में उछाल, 25% तक बढ़ सकती हैं प्रॉपर्टी कीमतें

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software