पानीपत में नहर किनारे पिस्तौल, स्कूटर और स्कूल बैग मिलने से मचा हड़कंप

कक्षा 12 के छात्र से जुड़ा हो सकता है मामला, पुलिस जांच में जुटी

On

पानीपत के समालखा इलाके में नहर किनारे पिस्तौल, स्कूटर और स्कूल बैग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नमुंडा पुल के पास नहर किनारे एक पिस्तौल, इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक स्कूल बैग पड़ा हुआ देखा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैग से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। बैग के अंदर कक्षा 12 की किताबें और चॉकलेट के रैपर भी मिले।

नमुंडा गांव के निवासी रविंदर ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उन्होंने एक काला स्कूटर देखा, जिसकी लाइटें जल रही थीं। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे, तो स्कूटर अब भी चालू था। तभी उन्होंने नहर किनारे एक स्कूल बैग और रिवॉल्वर देखा और तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसआई दीपक, समालखा थाना प्रभारी (SHO) और CIA-1 की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि रिवॉल्वर से दो राउंड फायर किए गए थे। बैग में कक्षा 12 की गणित की किताब, एक नोटबुक, 4-5 पेन, चश्मा (केस सहित), चॉकलेट के रैपर और स्कूटर की रिमोट चाबी भी मिली।

बरामद सामान के आधार पर पुलिस को शक है कि स्कूटर का मालिक कक्षा 12 का छात्र हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 
Screenshot_428
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट में उछाल, 25% तक बढ़ सकती हैं प्रॉपर्टी कीमतें

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software