हरियाणा में शुरू हो सकता है देश का पहला पॉड टैक्सी सिस्टम, गुरुग्राम होगा पहला शहर

जापानी कंपनियों के साथ चर्चा, ट्रैफिक कम करने और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने की योजना

On

हरियाणा सरकार पॉड टैक्सी (PRT) सिस्टम शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो हरियाणा देश का पहला राज्य बन सकता है जहां उन्नत पॉड टैक्सी ट्रांजिट सिस्टम, जिसे पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) नेटवर्क भी कहा जाता है, शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में जापान की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और ग्लाइडवेज (Glydways) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने, यात्रा समय घटाने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार इस उन्नत पॉड टैक्सी सिस्टम को लागू करने की संभावनाएं तलाश रही है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुग्राम को इस नई स्मार्ट मोबिलिटी प्रणाली के लिए पहला शहर चुना गया है। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ मिलकर विशेष गाइडवे बनाए जाएंगे, जिन पर ये पॉड टैक्सियां चलेंगी।

यह सिस्टम दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-8 के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जहां भारी ट्रैफिक और दिल्ली मेट्रो में भीड़भाड़ रहती है। पॉड टैक्सी के शुरू होने से यात्रा को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

यह सार्वजनिक परिवहन प्रणाली ईंधन की बचत करेगी, यात्रा लागत को कम करेगी, प्रदूषण घटाएगी और पूरी तरह वातानुकूलित होगी। पॉड टैक्सी का किराया भी वर्तमान सार्वजनिक परिवहन के समान रखने की संभावना है।

एक अधिकारी के अनुसार, बैठक के दौरान हरियाणा सरकार और कंपनियों के बीच ग्लाइडवेज परियोजना के लिए संभावित साझेदारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसमें परियोजना की व्यवहार्यता, संभावित कॉरिडोर की पहचान, रूट प्लानिंग, निवेश मॉडल, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत संभावनाएं और कार्यान्वयन की समयसीमा जैसे विषयों पर विचार किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुति के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि ग्लाइडवेज एक उन्नत, स्वचालित, ड्राइवरलेस और ऑन-डिमांड पॉड टैक्सी प्रणाली है, जो शहरी परिवहन को आधुनिक और कुशल बनाने में मदद करेगी।

 
Screenshot_422
Edited By: Karan Singh

खबरें और भी हैं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट में उछाल, 25% तक बढ़ सकती हैं प्रॉपर्टी कीमतें

नवीनतम

Copyright (c) Undekhi Khabar All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software